Advertisement

Ambikapur : राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2023 हेतु शिक्षकों का प्रस्ताव आमंत्रित……………

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2023 हेतु शिक्षकों का प्रस्ताव आमंत्रित……………

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि राज्य शिक्षक पुरस्कार 2023 हेतु शिक्षकों का प्रस्ताव आमंत्रित की गई है। जिले से जो शिक्षक राज्य शिक्षक पुरस्कार 2023 हेतु अपना नाम प्रस्तावित करना चाहते हैं वे अपना प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में भरकर 14 जुलाई 2023 तक शाम 4.00 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2022 में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार हेतु अनामिका चक्रवर्ती व्याख्याता एवं अंचल कुमार सिन्हा व्याख्याता का चयन हुआ था।

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2023 के लिये जिले से प्रस्ताव भेजने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं जिसके अनुसार जिन शिक्षकों के प्रस्ताव भेजे जाएंगे, उनके द्वारा कार्यरत संस्था में नियमित कक्षा अध्यापन होना चाहिए। शिक्षक से तात्पर्य शिक्षाकर्मी, सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधान अध्यापक, व्याख्याता तथा प्राचार्य से है जो स्कूल में कार्यरत होकर नियमित कक्षा अध्यापन करा रहे हैं। प्रशिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत या कार्यरत शिक्षक, प्रोफेसर, व्याख्याता, प्राचार्य, स्कूल संकुल बी.आर.सी. संकुल समन्वयक, सपोर्टिंग टीचर के प्रस्ताव राज्यपाल पुरस्कार के लिये न भेजें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्य पुरस्कार 2023 के लिये शिक्षकों का शिक्षण अनुभव 31 दिसम्बर 2022 को 15 वर्ष तथा प्राचार्यों का 20 वर्ष होना अनिवार्य है। शिक्षा कर्मियों का शिक्षण अनुभव 31 दिसम्बर 2022 को 12 वर्ष मान्य है। जिन शिक्षकों का प्रस्ताव पुरस्कार के लिये भेजा जाएगा, वह शिक्षक चरित्रवान, नियमित कक्षा अध्यापन कराने वाले तथा निष्कलंक होने चाहिए। पुरस्कार के लिये अनुशंसित शिक्षकों की पिछले 05 वर्षों की गोपनीय चरित्रावली (2017 से 2022 तक) तथा दो रंगीन पासपोर्ट फोटो बंद लिफाफे में प्रस्ताव के साथ ही भेजना सुनिश्चित करना होगा।

जिन शिक्षकों के प्रस्ताव पुरस्कार के लिये भेजे जाएंगे, उनसे संबंधित निष्कलंक चरित्र प्रमाण पत्र जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आ.जा.क. विभाग, शिक्षा अधिकारी नगर निगम, नगर पालिका द्वारा देना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर से संपर्क किया जा सकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47