
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
झामुमो की केंद्रीय समिति के सदस्य की गोली मारकर हत्या
झारखंड : झामुमो की केंद्रीय समिति के सदस्य की गोली मारकर हत्या
गढ़वा, 20 अक्टूबर/ झारखंड के गढ़वा जिले में कुछ अज्ञात बदमाशों ने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति के एक सदस्य की बृहस्पतिवार को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर गढ़वा जिले के चिनिया गांव में शाम करीब साढ़े छह बजे हुई, जब अज्ञात बदमाशों ने 58 वर्षीय अयूब अंसारी को गोली मार दी।.










