Advertisement

कृषि, मत्स्य, पशुपालन एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कृषि, मत्स्य, पशुपालन एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

अधिकारी खाद एवं बीज की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में करें सुनिश्चित

लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्य विभाजन कर करें कार्यः-कलेक्टर श्री एक्का

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सतीश जायसवाल /न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि, उद्यान, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त रूप से बैठक ली। उन्होंने समस्त विभागों के अधिकारियों से राज्य और केन्द्र पोषित योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने समस्त विभागों में संचालित योजनाओं जैसे- किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान समृद्धि योजना, गोधन न्याय योजना, सामुदायिक बाड़ी, पशुओं के टीकाकरण स्थिति, बधियाकरण, गोमूत्र से निर्मित उत्पादों की जानकारी ली। तथा भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति, खरीफ वर्ष 2023-24 के बीज लक्ष्य भण्डारण एवं वितरण की समितिवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण हेतु कुल प्रेषित प्रकरणों के विरुद्ध स्वीकृत प्रकरणों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने योजना की लक्ष्य प्राप्ति को संबंधित अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए लक्ष्य विभाजन एवं उपयुक्त कार्ययोजना बनाकर कार्य करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लक्ष्य को विकासखण्ड एवं तहसील स्तर पर विभाजित कर कार्य करें, ताकि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके।
कलेक्टर ने आगामी खरीफ वर्ष 2023-24 के लिए कृषि विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उप संचालक कृषि श्री एस.के प्रसाद ने आगामी खरीफ वर्ष के लिए उर्वरक एवं बीज लक्ष्य भण्डारण एवं वितरण तथा फसलों के क्षेत्राच्छादन की विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि यह समय खेती-किसानी के लिए महत्वपूर्ण है ऐसे में अधिकारी सुनिश्चित करें कि सभी सोसायटियों में खाद एवं बीज की उपलब्धता हो। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी कृषि को निर्देशित करते हुए कहा कि खाद एवं बीज के भौतिक स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके साथ ही उन्होंने विकासखण्ड स्तर पर कृषि विस्तार अधिकारियों की बैठक लेकर मांग के अनुरूप खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं लैण्ड सीडिंग की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति व मिलेट मिशन योजना के तहत लघु धान्य फसल के प्रस्तावित क्षेत्राच्छादन की जानकारी ली। उन्हांेने सौर सुजला योजना के लक्ष्य के प्रगति की जानकारी लेते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
गौठानों में महिला समूहों के द्वारा किया जाएगा मछली पालन
कलेक्टर ने मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा करते हुए जिले में उपलब्ध अधोसंरचना की जानकारी ली। सहायक संचालक मत्स्य पालन विभाग श्री राजेन्द्र सिंह कलेक्टर को जानकारी दिये कि जिले में मछली पालन को प्रोत्साहित करने के लिए गौठानों में डबरी का निर्माण किया जा रहा है। तथा मत्स्य बीज उत्पादन, जाल वितरण, मत्स्य कृषकों को प्रशिक्षण समय-समय पर दिया जा रहा है। कलेक्टर ने गौठान और गौठानों के आसपास स्थित तालाबों में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मछली पालन की कार्ययोजना बनाने तथा तालाब पट्टा वितरण बढ़ाने के निर्देश दिये।
आयोजित बैठक में कलेक्टर ने उद्यान विभाग की समीक्षा करते हुए कुल भौगौलिक क्षेत्रफल, वनाच्छादित रकबा, रोपणी की आधारभूत जानकारी, केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति तथा सामुदायिक बाड़ी की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने गौठानों में उद्यान विभाग द्वारा संचालित मल्टीएक्टीविटी कार्य तथा फल पौधरोपण की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सहायक संचालक उद्यान श्री पतराम सिंह, सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री आर. एन. पैकरा, सर्व पशु शल्य चिकित्सक, सर्व अनुविभागीय अधिकारी कृषि, सर्व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47