कर्नाटक के एक शख्स की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह में हत्या कर दी गई। उसकी लाश 9 टुकड़ों में मिली। शव को दो बैग में भरकर कार में रखा गया था। मृतक की पहचान उडुपी जिले के एल्विन प्रकाश कुंदर के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी एल्विन प्रकाश के भाई अनिल प्रशांत कुंदर ने मंगलवार को दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पत्नी और बेटा भी लापता हैं। उनके बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
















