Advertisement

बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक और सफलता मिली

बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक और सफलता मिली है। थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम लंका पहाड़ी के जंगल में सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया गया है। डंप से SLR, INSAS, .315 बोर बंदूक, BGL लॉन्चर, ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद मिला है।

सुरक्षा बलों ने बरामद हथियार और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया है। डंप से जुड़े लोगों की तलाश भी की जा रही है।

सुरक्षा बलों की टीम जंगल में सघन चेकिंग और डिमाइनिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई संदिग्ध सामग्री का पता चला। जांच करने पर यहां नक्सली डंप होने की पुष्टि हुई।

ये हथियार और सामग्री मिली

बरामद सामग्री में एक SLR/LMG रायफल, एक INSAS रायफल, एक .315 बोर बंदूक और दो BGL लॉन्चर शामिल हैं।

इसके अलावा 17 BGL सेल, एक चाइना हैंड ग्रेनेड, 49 SLR राउंड, 15 .315 बोर राउंड, 15 BGL कारतूस, चार SLR मैगजीन और एक .315 बोर मैगजीन भी बरामद हुई है। सुरक्षा बलों ने अन्य उपकरण भी जब्त किए हैं। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सितंबर में कई जगह मिले नक्सली डंप

बीजापुर जिले में सितंबर के दौरान सुरक्षा बलों को अलग-अलग अभियानों में नक्सलियों के कई डंप बरामद हुए हैं।

  • 20 सितंबर- भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के आदवाड़ा जंगल से AK-47, .315 बोर हथियार, सिंगल शॉट रायफल, पिस्टल, जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद किए गए थे।
  • 16 सितंबर- फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ेआलवाड़ा जंगल से .315 बोर रायफल,49 जिंदा राउंड,.303 के 25 राउंड, 12 बोर के 49 राउंड, 8 किलो जिलेटिन,वॉकी-टॉकी और अन्य सामग्री मिली
  • 10 सितंबर- मिरतुर थाना क्षेत्र के इंडरीपाल जंगल से नॉन-इलेक्ट्रिकल वायर के 7 बंडल, डेटोनेटर और ग्रेनेड बरामद हुए थे।
  • 1 सितंबर- भोपालपटनम थाना क्षेत्र के नीलमड़गु जंगल से 12 बोर देशी कट्टा, BGL लॉन्चर, 8 BGL सेल, 12 बोर के 10 जिंदा राउंड और अन्य सामग्री बरामद की गई थी।

बेदरे के लंका पहाड़ी जंगल से मिले इस डंप की बरामदगी के बाद सुरक्षा बल इलाके में नक्सली गतिविधियों से जुड़े अन्य संभावित ठिकानों की भी तलाश कर रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47