छत्तीसगढ़बेमेतराराजनीतिराज्य

जीवन में सफल होने लक्ष्य निर्धारित कर दृढ़ संकल्प से काम करने की आवश्यकता – आशीष छाबड़ा

जीवन में सफल होने लक्ष्य निर्धारित कर दृढ़ संकल्प से काम करने की आवश्यकता – आशीष छाबड़ा

पुरस्कृत होकर मेधावियों छात्र, छात्राओं के चेहरे खिल उठे

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बहेरा (कु) में विद्यापीठ फेज 01 द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किए। इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफल होने के लिए आपको लक्ष्य निर्धारित करने और उसके प्रति दृढ़ संकल्प के साथ काम करने की आवश्यकता हैं। सफलता के लिए अपने समय का प्रबंधन करना जरूरी हैं, इसलिए यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो समय प्रबंधन कौशल सीखें, आप सतत प्रयास करते रहें तो सफलता अवश्य मिलती हैं। प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उनमें एक नई ऊर्जा का संचार होता हैं, ऐसे आयोजन करने से विद्यार्थियों का हौसला बढ़ता हैं, साथ ही आने वाले पीढ़ी को प्रेरणा मिलती हैं। इस प्रकार के आयोजन से प्रतिस्पर्धा बढ़ती और प्रतिभा निखर कर सामने आती हैं, लगातार प्रयास करने से सफलता जरूर मिलती हैं। यह सम्मान विद्यार्थी के जीवन की शुरुआत हैं, आगे कई मुकाम बाकी हैं, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे (शिक्षक) को राष्ट्रिय गौरव संगीत समता पुरुस्कार से एवं भुवन जागडे का महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रिय पुरुस्कार दिल्ली से सम्मानित का भी शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रांजल तिवारी, शशिप्रभा गायकवाड़ सदस्य जिला पंचायत बेमेतरा ने भी सभा को संबोधित किया। आयोजन में मिथलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, हरिश साहू, भुवन जांगड़े, ईस्वरी घृतलहरे, खेलावन ध्रुव सरपंच, धनेश साहू उपसरपंच, नीलेश वैष्णव सरपंच, श्यामलाल चतुर्वेदी, सालिकराम साहू पूर्व सरपंच, रामचरण मधुकर, बुटू निशाद, धंजा निशाद, जित्तू रात्रे, रामप्रसाद घृतलहरे, कृष्णा पात्रे, चंद्रिका कुर्रे, लेखू डहरिया, आत्मानंद सारथी, उदेराम जांगड़े, लोमप्रकाश, रूपराम साहू, ठाकुर राम साहू, गंगातीरतथ, विजय चक्रधारी, देवप्रसाद, हीरक जांगड़े, अमर साहू, जागेश्वर साहू, कलाराम साहू, पुनितराम साहू, राजेंद्र पात्रे, रूपेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!