Advertisement

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में कैबिनेट मंत्री हुए शामिल, उत्साह और ऊर्जा के साथ बच्चों से लेकर हर वर्ग के लोग ने किया योग

महासमुंद। International Yoga Day 2023 : जिले में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरी प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने विभिन्न योगाभ्यास किया।

विश्व योग दिवस पर जिले के विभिन्न संस्थानों और स्थलों पर उत्साह एवं ऊर्जा के साथ योगाभ्यास किया गया। मंत्री शिव डहरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे परंपरा और संस्कृति का हिस्सा रहा है। ऋषि मुनिगण भी योग से सिद्धि प्राप्त करते थे और समाज के कल्याण में ऊर्जा को लगाते थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर घर आंगन योग का संदेश दिया है। आज इस अवसर पर बच्चे बूढ़े सभी योग कर रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ सरकार योग के महत्व को समझते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग का गठन किया और सदस्यों की नियुक्ति की है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं नागरिकों को बधाई दी है। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद सेवन लाल चंद्रकार, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग भी उपस्थित थे। योग आयोजन के उपरांत मुख्य अतिथियों ने योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तोरण यादव ,सरोजिनी जगत, दिवस भोई, सत्यनारायण दुर्गा को सम्मानित किया गया। आज के इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, कलेक्टर प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत भी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47