Advertisement

Ambikapur : भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास……………

भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास……………

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// आज योगा दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्थानीय मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड में योगाभ्यास किया गया। ललन प्रताप सिंह ने बताया कि भारत का योग, दुनिया निरोग का संदेश देते हुए योग क्रांति के जनक हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके महत्व को दुनिया भर में फैलाया है। योग से शरीर और मन-मस्तिष्क स्वस्थ रहता है साथ ही इसके अनंत फायदे है। आगे उन्होंने कहा कि आज के भागदौड़ वाले जीवन में योगाभ्यास अत्यंत आवश्यक है।योगाभ्यास में गणमान्य नागरिकों के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, जिला भाजपा महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ पैकरा, उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, डी के पुरिया, अरुणा सिंह, मनोज गुप्ता, इंदर भगत, नकुल सोनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47