Advertisement

गरियाबद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत 23 जून को मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर वर-वधुओं को देंगे आशीर्वाद

गरियाबद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत 23 जून को मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर वर-वधुओं को देंगे आशीर्वाद

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

उमेश प्रधान/ न्यूज रिपोर्टर/गरियाबंद- प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी व संस्कृति मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत शुक्रवार 23 जून 2023 को गरियाबंद आयेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के प्रभारी मंत्री श्री भगत 23 जून को हेलीकॉप्टर से दोपहर 12ः30 बजे नवीन पुलिस ग्राउण्ड गरियाबंद पहुंचेंगे। उसके उपरांत वे दोपहर 12ः35 बजे गरियाबंद के विश्राम गृह पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्री श्री भगत दोपहर 01ः05 बजे विश्राम गृह गरियाबंद से इंडोर स्टेडियम प्रस्थान करेंगे तथा वे यहां आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर वर-वधुओं को आशीर्वाद देंगे। कार्यकम्र की अध्यक्षता राजिम विधायक अमितेश शुक्ल करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वचन प्रदान करेंगे। इसके उपरांत 4ः20 बजे नवीन पुलिस ग्राउण्ड गरियाबंद से हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुलिस ग्राउण्ड रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM