Ambikapur : मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचा दें तो हमें चुनाव में प्रचार भी नहीं करना पड़ेगा-ज्योति नंद दुबे…………

मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचा दें तो हमें चुनाव में प्रचार भी नहीं करना पड़ेगा-ज्योति नंद दुबे…………

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भाजपा सरगुजा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आज माता राजमोहिनी देवी भवन में जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने कहा कि यदि मोदी जी के 9 साल की उपलब्धियों को हम जनता के बीच ठीक से पहुंचा दें तो हमें चुनाव में प्रचार भी नहीं करना पड़ेगा, इस देश में आजादी के बाद पहली बार गरीब मां की कोख से पैदा हुआ बेटा देश का प्रधानमंत्री बना है और उनके नेतृत्व में हमारा देश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि मैं आपसे 23 से 30 जून तक का समय मांगता हूं आपने इमानदारी से समय दिया तो तीनों विधानसभा आपकी झोली में होगी, देश के हर घर में केंद्र सरकार के किसी ने किसी योजना के रूप में मोदी विद्यमान हैं, आपको भी नरेंद्र मोदी बनकर घर घर जाना पड़ेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रत्येक घरों में जाकर मोदी जी का संदेश और सेवा और सुशासन गरीब कल्याण के लिए किए गए मोदी सरकार के कार्य को बताना पड़ेगा। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, मोदी सरकार की उपलब्धियां इतनी है कि उसे संपर्क योजना के माध्यम से यदि शत-प्रतिशत घरों तक पहुंचा दें तो भाजपा को जीतने से कोई नहीं रोक सकेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के लोकसभा सह प्रभारी अजय गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का 09 साल का कार्यकाल एतिहासिक व भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाने वाला रहा है। ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि भाजपा के सात मोर्चे सात रंगों की सतरंगी सेना है और जब यह सेना संपर्क अभियान में निकलेगी तो चारों तरफ का वातावरण भाजपामय हो जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता रामकिशुन सिंह ने कहा कि मोदी जी भारत को विश्व गुरु बनाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं हमें उनका हाथ मजबूत करना चाहिए। आदिवासी नेता राम लखन सिंह पैकरा ने कहा कि भाजपा संगठन के सातों मोर्चा को प्रतिस्पर्धा के भाव से पार्टी के लिए काम करना चाहिए।
पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह ने कहा कि मोदी जी के 9 साल में देश प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने कहा कि अमरजीत भगत और टीएस सिंह देव दोनों मंत्री जनता के उम्मीदों पर असफल हैं , आगामी चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि हमारा मुकाबला कौरव रूपी कांग्रेस के साथ है इसलिए पूरी योजना के साथ हमें पांडवों की तरह अपने एकमात्र लक्ष्य जीत की तरफ बढ़ना है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी ने कहा कि आज पूरा विश्व नरेंद्र मोदी को अपना नेता स्वीकार कर चुका है, मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश अब विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। भाजपा नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा कहा कि जिन लोगों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं ऐसे विपक्षी दलों के नेता मोदी जी के खिलाफ कल पटना में एकत्रित हो रहे हैं, ऐसे षड्यंत्रकारी घोटाले बाजों की सच्चाई जनता अब जान चुकी है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री मनोज गुप्ता, अनिल अग्रवाल उमाशंकर उपाध्याय, राजेंद्र जायसवाल नकुल सोनकर, विक्रम सिंह बावरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने किया तथा आभार प्रदर्शन अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष धनाराम नागेश ने किया। इस अवसर पर अंबिकापुर विधानसभा प्रभारी राम कृपाल साहू, विधानसभा प्रभारी शिवनाथ नाथ यादव, विधान सभा सीतापुर प्रभारी उपेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुणा सिंह भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता देवनाथ सिंह पैकरा, आकाश गुप्ता प्रशांत त्रिपाठी राजकुमार बंसल विनोद हर्ष मंजूषा भगत, मधु चौदाहा, विकास पांडे, राजेश अग्रवाल, विजय व्यापारी, मधुसुदन शुक्ला,संतोष दास रूपेश दुबे अभिषेक शर्मा आलोक दुबे सोमनाथ सिंह बंशीधर उराव संतोष द्विवेदी गोपाल सिन्हा कैलाश मिश्रा रामप्रवेश पांडे सर्वेश तिवारी सोनू तिग्गा, संजीव वर्मा, रिंकू सिंह संजय वोडा , कैश मोहम्मद, अनामिका पैकरा प्रियंका चौबे नीलम राजवाड़े सरिता जायसवाल हरजीत छाबड़ा जितेंद्र सोनी संजय जयसवाल हरविंदर पिन्नी दीपक सिंह तोमर प्रेमानंद तिग्गा वैभव सिंह देव रजनीश पांडे मनोज सोनी मयंक जायसवाल वीर सोनी गोलू यादव रोहित कुशवाहा तथा अंकित तिर्की सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।