भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गोहरापदर के भाजपाइयों पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गोहरापदर के भाजपाइयों पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

गोहरापदर/भाजपा मंडल गोहरापदर में भाजपा मंडल गोहरापदर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक,प्रखर राष्ट्रवादी नेता, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी ने डॉ मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने स्वेच्छा से अलख जगाने के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश किया। डॉ.मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धान्तवादी थे।उन्होंने जनसंघ की स्थापना और देश के विकास के लिए ऐसा संगठन जो सदैव राष्ट्रवाद की बात करता रहा।अपना पूरा जीवन अखंड भारत बनाने के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने मुखर्जी की ओर से भारतीय राजनीति में राजनीतिक सिद्धांतों की स्थापना में दिए गए योगदान के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा की श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के लिए देश की अखंडता और एकता से बढ़कर कुछ नहीं था। जम्मू-कश्मीर में एक निशान,एक विधान,एक प्रधान के लिए उन्होंने अपने प्राणों तक की आहुति दे दी। राष्ट्र-कल्याण से लेकर शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए उनके विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे.उनके विराट योगदान को देश कभी भुला नहीं पायेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री पुनीतराम सिन्हा,अजा मोर्चा जिला महामंत्री चैनसिंह कश्यप,पि.व.मोर्चा जिला महामंत्री जयराम साहू,सांसद प्रतिनिधि खगेश्वर नायक,महामंत्री व्दय तानसिंह मांझी, मोहित यादव, कोषाध्यक्ष सोभित राम ध्रुवा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जय अवस्थी, युमो मंडल अध्यक्ष हेमराज मांझी,राजेन्द्र यादव, दीपक सागर,मधुराम यादव,प्रेमसिंह यादव,गुनसागर यादव, पदमन नागेश,तुलसी सेन,सुरेश यादव, रोहित नागेश सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।