Advertisement

भाजपा की अहम बैठक आज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही विधानसभा सत्र की शुरुआत होने वाली है। इसको लेकर भाजपा पहले से ही सतर्क हो गई है। दरअसल, प्रदेश भाजपा विद्यायक दल की सोमवार को बैठक होने वाली है। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के निवास में होगी। इसमें कई विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मौजूद रहेंगे। विद्यायक दल की बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा होगी। भाजपा सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। आज की बैठक में इसको लेकर रणनीति बनेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज मुंगेली और बिलासपुर के दौरे पर रहने वाले हैं। प्रदेश अध्यक्ष साव सुबह 10 बजे मुंगेली के लिए निकल चुके हैं। यहां आकर वे मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीबी कल्याण के 9 साल पर वार्तालाप कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं दोपहर 12 बजे संपर्क समर्थन अभियान में शिरकत करेंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष साव शाम 5.30 बजे नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के निवास पर विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा, जो 21 जुलाई तक चलेगा। ये 5वीं विधानसभा का 17वां सत्र होगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47