Advertisement

राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हो रही बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

रायपुर। प्रदेश में कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 2 दिनों से ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के किसान अब खेती का काम करना शुरू कर दिए है। बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश के कई इलाको में आने वाले दो तीन दिनों में बारिश होने वाली है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को बारिश से बचने के लिए पेड़ों का सहारा नहीं लेने को कहा गया है। तेज आंधी भी चलने की संभावना है। गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। 26 जून को प्रदेश के कोरबा,बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बस्तर में तेज वर्षा होने का अनुमान जताया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

27 जून को रायगढ़ और बलौदाबाजार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कबीरधाम, मुंगेली, जांजगीर चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, धमतरी, बीजापुर, सुकमा, बस्तर, गरियाबंद में भारी बारिश की चेतावनी रायपुर मौसम विभाग ने जारी की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47