Advertisement

चुनावी राह आसान बनाने कांग्रेस का बूथ चलो अभियान आज से, सीएम बघेल बस्तर से करेंगे शुरूआत

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आज से कांग्रेस का बूथ चलो अभियान की शुरूआत हो रही है। इस अभियान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्री और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

प्रदेश महामंत्री रवि घोष के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर विधानसभा सीट पर अभियान की शुरुआत करेंगे। कुमारी सैलजा कांकेर और मोहन मरकाम भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में अभियान में शामिल होंगे। इसी के साथ ही सत्यनारायण शर्मा केशकाल, सप्तगिरी शंकर उल्का बस्तर, शिव डहरिया बीजापुर, फूलोदेवी नेताम नारायणपुर, विकास उपाध्याय अंतागढ़, टीएस सिंहदेव चित्रकोट, कवासी लखमा दंतेवाड़ा, प्रेमसाय सिंह टेकाम कोंडागांव और दीपक बैज कोंटा में शामिल होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बस्तर की राह नहीं आसान

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने बयान में कहा था कि बस्तर में 12 की 12 विधानसभा सीट वापस लाना आसान नहीं होगा। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। पिछले चुनाव में बस्तर के मतदाताओं ने कांग्रेस प्रत्याशियों पर भरोसा दिखाया था, इस विश्वास को बनाए रखने की जिम्मेदारी अब हम सभी की होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47