Advertisement

खौफनाक! पत्नी के प्रेमी का गला काटकर पिया खून, वीडियो बनाकर किया वायरल

कर्नाटक में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी का गला काट उसका खून पी लिया। शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का उसके दोस्त के साथ अफेयर चल रहा है, जिसके बाद उसने अपने दोस्त का गला काट दिया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

यह पूरा मामला कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर का है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम विजय है। विजय को शक था कि उसके दोस्त मारेश का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद विजय ने अपने दोस्त मारेश से मिलने को कहा। जहां गुस्से में आकर विजय ने धारदार हथियार से मारेश का गला काट दिया। विजय के दूसरे दोस्त जॉन ने मोबाइल फोन में ये पूरी वीडियो बना लिया। वीडियो में विजय खून पीते हुए दिखाई दे रहा है।

इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित मारेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब वो वापस घर लौट गया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47