Advertisement

अजय चंद्राकर को सीएम बघेल की खरी-खरी, कहा- उन्हें दिन में तारे नजर आ रहे हैं… भाजपा से तो कुछ मिला नहीं

रायपुर। भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा है कि आखिरी सत्र में कांग्रेस को दिन में तारे दिखाएंगे। श्री चंद्राकर के बयान पर CM भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा है कि, अजय चंद्राकर को दिन में ही तारे नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ विधायक होने के बावजूद उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। वे सिर्फ ट्विटर-ट्विटर करते रहते हैं।

वहीं इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले में चंद्राकर के बयान पर सीएम ने पलटवार किया है। सीएम ने कहा कि, अजय चंद्राकर चाह रहे हैं, उनके बाकी नेता तुरंत अंदर हो जाएं। सीएम ने कहा कि, जो विधि सम्मत कार्रवाई होगी वो की जाएगी। उन्होंने कहा कि, चिटफंड घोटाला भी बीजेपी शासनकाल में हुआ।

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि जब चुनाव आता है तभी BJP को लगता है हिंदू खतरे में हैं। केंद्र में लगभग 10 साल से BJP की सरकार है, हिंदुओं को आगे बढ़ाने के लिए क्या किया बताएं। सिर्फ लव जिहाद और धर्मांतरण का डर दिखाते रहे हैं। सीएम ने कहा कि, BJP की सरकार में हिंदुओं को कुछ मिला नहीं। सत्ता में रहने के लिए ये हिंदुत्व की बात करते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वहीं कांग्रेस के बूथ चलो अभियान पर CM भूपेश बघेल ने कहा कि, बूथ सबसे महत्वपूर्ण होता है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही चुनाव लड़ा जाता है।

क्या है मामला

आगामी विधानसभा सत्र के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की विपक्षी दल के अन्य विधायकों के साथ बैठक हो रही है। इस पर भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने कहा कि यह आखरी सत्र है। इस बार तो दिन में तारे दिखाना है, और बताना है कि कांग्रेस की 5 साल में उपलब्धियां क्या रही हैं।

भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने इसके साथ प्रियदर्शनी बैंक घोटालों में नार्कों टेस्ट की जांच को लेकर पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट पर पूछे गए सवाल पर कहा कि भूपेश बघेल आज तक बोलते रहे कि यह गड़बड़ है, और वह गड़बड़ है। हिम्मत है तो जो आरोप लगाते हैं उन सबके लिए भी जांच करा दे।

पूर्व मंत्री ने कहा कांग्रेस के बूथ चलो अभियान को लेकर कहा कि बूथ चलो के पहले कांग्रेस के नेता खुद दिल्ली चले जा रहे थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की कुर्सी खतरे में हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47