Advertisement

बिंद्रा नवागढ़ क्षेत्र दावेदार प्रत्याशी हो रहे सक्रिय , जनता चाहते हैं नया चेहरा उम्मीदवार……..

बिंद्रा नवागढ़ क्षेत्र दावेदार प्रत्याशी हो रहे सक्रिय , जनता चाहते हैं नया चेहरा उम्मीदवार।

बिंद्रा नवागढ़ //खिरसिंदूर नागेश//विधानसभा चुनाव 2024 को अभी 06 माह से भी अधिक का समय है, परन्तु सभी राजनीतिक दल अभी से चुनावी मोंड में नजर आ रहे है, कांग्रेस भाजपा सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के टीकट के दावेदार मैदान में उतर चुके है, पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा मैदान में दावेदार खुद को सामने लाने कोई कसर नही छोड रहे है, अभी से रणनीति के तहत काम कर रहे है, कांग्रेस भाजपा के संभावित दावेदारों ने सोशल मिडिया में अपनी उपस्थिति जंहा एक ओर दर्ज करानी शुरू कर दी है तो दुसरी ओर जगह जगह दीवाल लेखन कार्य भी किया जा रहा है, सोशल मिडिया में दावेदारों की संख्या ज्यादा दिख रही है, गरियाबंद जिले के अंतर्गत बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र अ.ज.जा वर्ग के लिए सुरक्षित है और बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा को भाजपा का अभेद किला कहा जाता है, वर्तमान में पिछले तीन चुनाव से लगातार भाजपा के ही विधायक यहा चुने गये है।

एक नजर मिली जानकारी के अनुसार सन 2008 के चुनाव मे डमरूधर पुजारी बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए , 2013 मे कांग्रेस के जनक ध्रुव को पछाड़ कर गोवर्धन मांझी बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा से जहां विधायक बने और छत्तीसगढ़ शासन के भीतर संसदीय सचिव का जिम्मेदारी मिला वही दुसरी ओर 2018 में बिन्द्रानवागढ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संजय नेताम को लगभग 10 हजार वोट से मात देकर भाजपा के डमरूधर पुजारी दुसरी बार विधायक चुने गये और वर्तमान में डमरूधर पुजारी बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

2024 विधानसभा चुनाव के दस्तक ने दावेदारो को किया सक्रिय इस वर्ष के अंतिम में विधानसभा चुनाव होना है, चुनाव के दस्तक के चलते दावेदारों को सक्रिय कर दिया है, कांग्रेस के प्रत्याशी रहे संजय नेताम, जनक ध्रुव अपने दावेदारी को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रहे है और लगातार पुरे बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर ज्यादा से ज्यादा समय जनता के बीच दे रहे है तो वही अमलीपदर के तीन बार के सरपंच व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सेवन पुजारी एंव कांग्रेस के पूर्व पीसीसी सदस्य हेमसिग नेगी ने भी कांग्रेस से दावेदारी कर रहे है और लगातार जन सम्पर्क कर रहे है।

भाजपा में भी टिकट के दावेदारों की लंबी सूची
क्षेत्र के वर्तमान भाजपा विधायक डमरूधर पुजारी पिछले चुनाव मे 10 हजार वोटो से जीत कर दूसरी बार विधायक बनकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे है और इस बार भी अपनी टिकट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है तो वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी भी लगातार क्षेत्र मे सक्रिय है और जनता से सतत संपर्क बनाये हुए है, गोवर्धन मांझी, भागीरथी मांझी, हलमन धुर्वा का नाम भाजपा से टिकट के दावेदारो मे सामने आ रहे है, भाजपा टिकट के कई दावेदार चर्चा मे है
बाबा उदयनाथ भी दावेदारी की सूची में बाबा उदयनाथ एक निराकार धर्म के अनुयायी है जो की कांडसर में अपना आश्रम चलाते हैं अपने आश्रम में गौ सेवा एवं रोगियों को आयुर्वेद द्वारा चिकित्सा कर लोगों के दिलों में बस चुके हैं गरियाबंद जिले में बाबा के शिष्य एवं आस्था रखने वाले परिवार 15 से 20 हजार है क्षेत्र में उनको सभी धर्मो के लोग मानते है यहा तक की पंचायत चुनाव,जिला पंचायत,विधान सभा लोक सभा के नेता विधायक भी उनसे आशीर्वाद लेने आते है और चुनाव में जीत दर्ज कर लेते है। बाबा से कांग्रेसी एवं भाजपा के कई धुरंधर नेताओं का तालमेल है बाबा किसी विशेष राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होते ही नेताओं का दलबदल चालू हो जाएगी ।

बिंद्रा नवागढ़ क्षेत्र की जनता क्या चाहते हैं
मतदाताओं का मत है कि बिंद्रा नवागढ़ क्षेत्र में नया विधायक चुने जाएंगे इस चित्र में नया चेहरा को ही विधायक बनाने की तमन्ना रखी जा रही है

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM