छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
Trending

रायपुर में 5 घंटे में 3 हत्याएं, चौथी वारदात में हिस्ट्रीशीटर गंभीर

रायपुर में लगातार हुई हत्याओं पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

रायपुर।राजधानी रायपुर में सोमवार देर रात से तड़के सुबह तक 5 घंटे के भीतर 3 हत्या की घटनाओं और एक गंभीर हमले ने शहर को दहला दिया। लगातार हुई वारदातों से पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

पहली वारदात – आरंग क्षेत्र

पहली घटना रात 12 बजे के बाद आरंग थाना क्षेत्र के साहू पारा में हुई, जहां आपसी विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

दूसरी घटना – खरोरा थाना क्षेत्र

दूसरी वारदात खरोरा थाना क्षेत्र के माठ गांव में सामने आई, जहां युवक की हत्या की खबर से इलाके में दहशत फैल गई।

तीसरी घटना – विधानसभा थाना क्षेत्र

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

तीसरी हत्या विधानसभा थाना अंतर्गत बरबंदा गांव में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

चौथी घटना – तिल्दा क्षेत्र

तिल्दा इलाके में हुई एक अन्य हिंसक वारदात में हिस्ट्रीशीटर लाला यादव पर जानलेवा हमला किया गया। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उपचार जारी है।

नशा बना प्रमुख कारण?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिकांश घटनाओं में नशे की भूमिका सामने आ रही है। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

लगातार हुई इन घटनाओं से राजधानी में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!