Advertisement

सरगुजा जिले में 31.92 लाख क्विंटल धान की खरीदी, 51 हजार से अधिक किसानों को मिला समर्थन मूल्य

अंबिकापुर, 31 जनवरी 2026/छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले में संचालित धान उपार्जन कार्य पूरी तरह सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान हितैषी तरीके से किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 31,92,337.2 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को समर्थन मूल्य की राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है।

51 हजार से अधिक किसानों ने किया धान विक्रय

जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी कि चालू खरीदी सीजन के दौरान जिले में कुल 60,832 किसानों का पंजीयन किया गया है। इनमें से 51,715 किसानों ने अब तक समर्थन मूल्य पर अपना धान विक्रय किया है। शासन की ऑनलाइन टोकन एवं भुगतान प्रणाली से किसानों को समय पर भुगतान मिल रहा है।

धान उठाव की स्थिति

जिले में खरीदे गए धान के सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन की दिशा में भी लगातार कार्य किया जा रहा है। अब तक 11,02,830 क्विंटल धान का उठाव पूर्ण किया जा चुका है। शेष धान के शीघ्र उठाव हेतु संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

रकबा समर्पण से व्यवस्था में आई पारदर्शिता

धान खरीदी व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से रकबा समर्पण प्रक्रिया भी लागू की गई है। इसके अंतर्गत जिले में 23,249 किसानों द्वारा 3,137.28 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है, जिससे फर्जी खरीदी पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सका है।

अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई

जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इस संबंध में अब तक 79 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान 13,019 बोरी धान (लगभग 5,245 क्विंटल) जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 28 लाख 91 हजार 507 रुपये आंकी गई है।

उपार्जन केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित

जिला प्रशासन द्वारा सभी धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छांव, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इससे जिले के किसानों ने बिना किसी व्यवधान के सहजता से अपनी उपज का विक्रय किया।

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05