13 और 14 नवंबर को होने वाला रेल अनुरक्षण का कार्य अब 14 नवंबर कि रात्रि 10 बजे से 15 नवंबर की सुबह 8 बजे तक होगा

13 और 14 नवंबर को होने वाला रेल अनुरक्षण का कार्य अब 14 नवंबर कि रात्रि 10 बजे से 15 नवंबर की सुबह 8 बजे तक होगा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर-13 और 14 नवंबर को प्रस्तावित रेल अनुरक्षण के कार्य में रेलवे द्वारा आंशिक संशोधन करते हुए अब यह कार्य 14 नवंबर की रात्रि 10 बजे से प्रारंभ होकर 15 नवंबर के सुबह 8 बजे तक किया जावेगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उक्त संबंध में जानकारी के अनुसार स्थाई रेल पथ अनुरक्षण ओवरहालिंग का कार्य सुरक्षा एवं सुरक्षा के तहत शिवप्रसाद नगर सूरजपुर के मध्य स्थित फाटक ए बी 65 जो खंभा क्रमांक 1004 के 4 एवं 5 में स्थित है उसका अनुरक्षण कार्य 14 एवं 15 नवंबर को किया जावेगा। अनुरक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए रेलवे 14 नवंबर 2022 की रात्रि 10 से सुबह 15 नवंबर की सुबह 8: बजे तक रोड यातायात हेतु रेलवे फाटक को बंद रखेगा। प्रतिवर्ष स्थाई रेल पथ द्वारा सभी गेट उपस्थित रेलवे के फाटक का अनुरक्षण,ओवरहालिंग का कार्य संपन्न कराया जाता है जिसके तहत वहां स्थित सभी गेटों पर इस तरह कानून अनुरक्षण कार्य प्रतिवर्ष संचालित किया जाता है। सूरजपुर रोड बसदेई मार्ग पर स्थित यह फाटक आमजन के उपयोग हेतु 15 नवंबर की सुबह 8 बजे फिर से खोल दिया जाएगा। फाटक बंद के दौरान ग्राम झांसी स्थित खंभा क्रमांक 1001 के15 एवं 1002 के1ब्रिज क्रमांक 209 अंडर ब्रिज के नीचे से यातायात प्रारंभ रहेगा।