Advertisement

Epstein मामले में हरदीप पुरी पर कांग्रेस का हमला, इस्तीफे की मांग को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन

नई दिल्ली/12 फरवरी 2026/ अमेरिकी बाल यौन अपराधी और मानव तस्कर Jeffrey Epstein से कथित संबंधों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का दावा है कि मंत्री पुरी का नाम Epstein से जुड़े मामलों में सामने आया है और उन्होंने कई बार उससे मुलाकात की थी, जो देश को शर्मसार करने वाली बात है।

इसी मुद्दे को लेकर आज विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और मंत्री हरदीप पुरी के तत्काल इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जारी बयान में कहा गया कि मंत्री पुरी को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल पद से इस्तीफा देना चाहिए और इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

विपक्ष का आरोप है कि यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सरकार की नैतिकता और जवाबदेही से जुड़ा सवाल है। प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से इस मामले पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47