Advertisement

बलरामपुर में अवैध ईंट भट्ठों पर कार्रवाई, 5 लाख कच्ची ईंटें जब्त

बलरामपुर में अवैध ईंट भट्ठों पर बड़ी कार्रवाई, करीब 5 लाख कच्ची ईंटें जब्त

बलरामपुर, 12 फरवरी 2026।जिले में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड शंकरगढ़ एवं कुसमी अंतर्गत अवैध ईंट निर्माण गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 5 लाख कच्ची ईंटें जब्त की गई हैं।

शंकरगढ़ में 50 हजार अवैध ईंट जब्त

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी शंकरगढ़ विवेक अनमोल टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 50 हजार अवैध कच्ची ईंटें जब्त की गईं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कुसमी में 4.5 लाख ईंटें जब्त, कई संचालकों पर कार्रवाई

इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी कुसमी करूण डहरिया के नेतृत्व में तहसीलदार कुसमी द्वारा ग्राम पंचायत कमलापुर एवं जवाहरनगर में कार्रवाई की गई। जांच में संतोष, कुलदीप, जयशंकर, बिधना एवं जवाहर द्वारा अवैध रूप से ईंट भट्ठे स्थापित कर करीब 4 लाख 50 हजार कच्ची ईंटें निर्माण किया जाना पाया गया।

जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि बिना वैध दस्तावेज एवं सक्षम अनुमति के अवैध ईंट भट्ठे संचालित किए जा रहे थे। मौके पर निर्मित कच्ची ईंटों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों पर आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47