Ambikapur : माह जुलाई में ओबीसी महासभा द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में 3 जुलाई को सौंपा जाएगा ज्ञापन…………….

माह जुलाई में ओबीसी महासभा द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में 3 जुलाई को सौंपा जाएगा ज्ञापन…………….

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// आधुनिक भारत के निर्माता, मूलनिवासी बहुजन समाज के महानायक ,सामाजिक न्याय के महान योद्धा ,अदम्य साहस, समतामूलक लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव रखने वाले महान मानवतावादी, जाति व्यवस्था और छुआछूत के खिलाफ आजीवन रचनात्मक संघर्ष करने वाले छत्रपति शाहूजी महाराज की 149 वी जयंती के अवसर पर ओबीसी महासभा द्वारा प्रदेश स्तर पर गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग आयोजित कर संगोष्ठी किया गया। मीटिंग का सफल संचालन प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम के द्वारा किया गया। मीटिंग का स्वागत भाषण सरगुजा संभाग प्रवक्ता आनंद सिंह यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग का मुख्य मुद्दा छत्रपति शाहूजी महाराज की जीवनी कृतित्व पर संगोष्ठी, माह जून के मासिक ज्ञापन सफलतापूर्वक सम्पन्न किये जाने पर पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा किया गया, आगामी माह जुलाई में ज्ञापन सौंपे जाने हेतु रणनीति तय करना, समाज में ओबीसी महासभा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्माण हेतु जनजागृति ,पद संरचना अनुरूप समस्त इकाई /मोर्चा का विस्तार, विशेष सदस्यता अभियान चलाए जाने हेतु ठोस रणनीति पर चर्चा किया गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

छत्रपति शाहूजी महाराज की जीवनी एवं कृतित्व एवं ओबीसी महासभा के मुद्दों पर छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष जयसवाल, प्रदेश सचिव कृष्णा प्रजापति ,बस्तर संभाग अध्यक्ष युवा मोर्चा नारायण साहू ,राजधानी रायपुर संभाग अध्यक्ष हेमंत साहू, जिलाध्यक्ष कोरबा नकुल राजवाड़े, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष सनी राम साहू, राजनांदगांव जिला से डॉ भुवन दास साहू, रायगढ़ जिला कोषाध्यक्ष श्रीमंत राव, मुंगेली जिलाध्यक्ष लोकेंद्र साहू ,जीपीएम कार्यकारी जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ,बस्तर जिला महासचिव पीला राम सिन्हा, रायपुर जिला महासचिव किशोर कुमार सोनी एवं अन्य पदाधिकारियों ने बारी बारी से प्रकाश डाला। संगोष्ठी में छत्रपति शाहूजी महाराज की जीवनी ,कृतित्व ,सामाजिक सुधार की दिशा में किए गए कार्य ,छुआछूत एवं जाति व्यवस्था को मिटाने का प्रयास, महिला उत्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ,जनता की आर्थिक उन्नति का भरसक प्रयास, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से जुड़ाव ,कैंब्रिज विश्वविद्यालय से मानद एलएलडी डिग्री ,महारानी विक्टोरिया से ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ़ इंडिया, 1902 में किंग एडवर्ड कोरोनेशन मेडल द्वारा सम्मानित, 1916 में डेक्कन रैयत एसोसिएशन की स्थापना आदि सभी आयामों पर वक्ताओं के द्वारा विस्तार से चर्चा किया गया।

संगोष्ठी के अंत में बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष चैतू राम साहू द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उक्त मीटिंग में प्रदेश भर के पदाधिकारी जुड़े रहे जिसमें प्रमुख रुप से प्रदेश महासचिव किरण देवांगन ,बस्तर संभागीय सचिव अमित कुमार साहू ,रायगढ़ जिला अध्यक्ष नंदलाल, महिला मोर्चा के पदाधिकारी खीर साहू ,आश्रीया चंद्रा, जीपीएम जिला महासचिव दीपेंद्र यादव, कोरिया जिला महासचिव ईश्वर दयाल राजवाड़े ,रायगढ़ जिला उपाध्यक्ष मुन्ना प्रधान ,कोरिया जिला सचिव महेश साहू, कोरबा जिला अंतर्गत कटघोरा तहसील अध्यक्ष हवेल सिंह अगरिया ,कोरिया जिला सचिव शिव प्रसाद राजवाड़े, छाल तहसील अध्यक्ष निर्मल साहू, शक्ति जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता चंद्रा, बालोद ब्लॉक अध्यक्ष महिला मोर्चा लता देवी साहू, सरगुजा संभाग से किरण गुप्ता , सरगुजा संभागीय प्रवक्ता आनंद सिंह यादव, डॉक्टर देव शरण ,भारत लाल, नंदकुमार साहू, रामेश्वर जयसवाल ,चौकी मानपुर मोहला जिला सचिव राकेश सिन्हा ,कलेश्वर साहू ,आकाश सोनी, मनोहर निषाद, अजय कुमार, मनोज कुमार, दीपू सिन्हा ,राकेश साहू ,दीपक सोनी, खिलेंद्र ठाकुर ,वीरेंद्र कुमार साहू, अभय पालोरकर, हुलेश राजवाड़े की गरिमामय उपस्थिति रही।