Advertisement

महासमुंद पुलिस की कार्रवाई; 56 लाख के गांजे की तस्करी करते 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद. पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों से 200 किलो गांजा बरामद किया है. साथ ही गांजा तस्करी कर रहे वाहन को भी जब्त किया है. जब्त गांजे और वाहन की कीमत 56 लाख रुपये आंकी जा रही है.

बता दें कि, पुलिस अधीक्षक महासमुन्द को ओडिशा से लगातार अवैध गांजा की तस्करी करने की जानकारी मिल रही थी. जिसके बाद चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए. इसी कड़ी में चेकिंग के दौरान ओडिशा से आ रही गाड़ी की तलाशी ली तो वाहन से 200 किलो गांजा बरामद किया गया. आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए सीट के नीचे गुप्त चैम्बर में छिपाकर गांजा ले जा रहे थे.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत थाना सिंघोडा में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने गणेश मजुमदार निवासी गोपालपुर थाना बंशीहारी पश्चिम बंगाल और लक्ष्मी दुलाई निवासी टिकियापारा थाना बेहरामपुर पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है.

Chhattisgarh Crimes

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47