Advertisement

तेज रफ्तार कार पेड़ पर चढ़ी कोई हताहत नहीं

तेज रफ्तार कार पेड़ पर चढ़ी कोई हताहत नहीं

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर -तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई बैक हो कर पेड़ पर चढ़ गई चालक सहित तीन अन्य बाल बाल बचे ऐसी चमत्कार प्रत्यक्षदर्शी बजरंगबली जी का मान रहे है।
जानकारी के अनुसार बीती रात 8:9 बजे के करीब अंबिकापुर से तेज रफ्तार से आ रही कार कार्यक्रम सीजी ए डी८३७५ राष्ट्रीय राजमार्ग ४३ ग्राम कमलपुर के समीप सड़क से लगी एक दीवार से टकरा गई कार की रफ्तार इतनी जबरदस्त थी कि कार बैक होकर पेड़ पर उल्टी दिशा से चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार तेज होने से ५-६ फीट हवा में उड़ गई । कार चालक अमन प्रकाश सिंह आ ओमप्रकाश सिंह निवासी कल्याणपुर थाना सूरजपुर का होना बताया जा रहा है। कार में अन्य चालक के साथ ३अन्य सवार थे जिसका अब तक सही-सही जानकारी पुलिस को नहीं है। पुलिस को इतनी जानकारी अवश्य मिली है कि कार में ४ सवारों को मामूली चोटें आई हैं ,सभी स्वस्थ है। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना प्रभारी शिव खूंटे, सहायक उपनिरीक्षक वरुण तिवारी आरक्षक विकास मिश्रा आदि पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में लगे हुए हैं । कार में चालक के साथ अन्य कौन थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
प्
प्रत्यक्षदर्शी भीषण कार दुर्घटना में किसी कि हताहत न होना बजरंगबली की कृपा मान रहे है
जानकारी के अनुसार बीती रात 8:9 बजे उक्त भीषण कार दुर्घटना जहां हुई है वहां राम भक्त बजरंगबली की खड़ी मूर्ति स्थापित है। दुर्घटना में किसी का हताहत न होना बजरंगबली की कृपा प्रत्यक्षदर्शी मान रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शीयो का मानना है कि इतनी भीषण कार दुर्घटना में किसी का हताहत न होना ,कार दीवार से टकरा कर पेड़ पर चढ़ जाना यह सब बजरंगबली की ही चमत्कार है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05