Advertisement

सेवा निवृत्त हुए एसआई लवकुमार पाण्डेय व प्रधान आरक्षक छत्रसाय को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने किया सम्मानित

सेवा निवृत्त हुए एसआई लवकुमार पाण्डेय व प्रधान आरक्षक छत्रसाय को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने किया सम्मानित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर -पुलिस विभाग में कार्यरत् एसआई एवं प्रधान आरक्षक के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई दी गई। विदाई कार्यक्रम आयोजित कर दोनों का श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण ऐलिसेला ने एसआई लवकुमार पाण्डेय एवं प्रधान आरक्षक छत्रसाय के स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की एवं सेवानिवृत्त हो रहे एसआई व प्रधान आरक्षक को ग्रेज्युटी एवं पेंशन स्वीकृति के आदेश भी सौंपा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एसआई लवकुमार पाण्डेय पुलिस विभाग में 41 वर्ष एवं प्रधान आरक्षक छत्रसाय ने 39 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। अपनी सेवा के दौरान दोनों के द्वारा मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई। सेवा के दौरान अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए अच्छे कार्यो का निष्पादन किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, एसडीओपी राजेश जोशी, अमोलक सिंह, प्रकाश सोनी, पी.डी.कुजूर, एम्मानुएल लकड़ा सहित जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57