Advertisement

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने ली प्रधान आरक्षकों की बैठक, थाना के कार्यो में इंपू्रूवमेंट लाने दिए आवश्यक निर्देश।

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने ली प्रधान आरक्षकों की बैठक, थाना के कार्यो में इंपू्रूवमेंट लाने दिए आवश्यक निर्देश।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही/बिश्रामपुर- पुलिस अधीक्षक आई कल्याण ऐलिसेला के द्वारा जिले के थाना-चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षकों की शुक्रवार को बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी प्रधान आरक्षकों को अपनी कार्यशैली में और सुधार करने, लंबित प्रकरणों की जांच में तेजी लाते हुए मामलों का जल्द निराकरण करने, अवैध कार्यो के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने, सौपें गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करने एवं कार्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना के रिकार्डों का संधारण दुरुस्त रखे, असामाजिक तत्व एवं गुंडा सूची को अद्यतन करें, आमजनों के शिकायतों की जांच गंभीरतापूर्वक करने, जमीन संबंधी विवाद की सूचना पर त्वरित एक्शन लेने, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ ही बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही कराने के निर्देश दिए। मामले की विवेचना तथा जांच के दौरान लिए गए कथन में विवेचक का नाम, पद स्पष्ट उल्लेख करने, छोटी-छोटी घटना पर नजर बनाए रखने, ऑपरेशन ईगल के तहत अधिक से अधिक स्थाई वारंटों की तामीली किए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने प्रधान आरक्षकों को कहा कि आप विभाग के महत्वपूर्ण अंग है इसी के अनुरूप अनुशासित एवं कर्तव्य के प्रति सतर्क होकर ड्यूटी संपादित करें तथा थाने के कार्य में और इंप्रूवमेंट लाने संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह, डीएसपी अजाक पी.डी.कुजूर, स्टेनो अखिलेश सिंह सहित थाना-चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57