Advertisement

पीएटी/पीवीपीटी भर्ती परीक्षा 2 जुलाई को

पीएटी/पीवीपीटी भर्ती परीक्षा 2 जुलाई को

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

बेमेतरा – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा कल रविवार 2 जुलाई को प्रातः 9 बजे से 12ः15 तक पीएटी/पीवीपीटी भर्ती परीक्षा 2023 आयोजित हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस परीक्षा में जिलें के तकरीबन 1200 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उक्त परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षार्थियों के सुविधा की दृष्टि से बेमेतरा में 3 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें शास. पं. जवाहर लाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेमेतरा, लक्ष्मण प्रसाद बैद्य शास. कन्या महाविद्यालय बेमेतरा एवं शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय बेमेतरा हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र की मूल प्रति अपने साथ अनिवार्य रूप से रखें। व्यापम से प्राप्त निर्देशानुसार परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में मोबाइल, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि ले जाना प्रतिबंध हैं। कलेक्टर पीएस एल्मा ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए उड़नदस्ता दल पहले ही गठित किये हैं, साथ ही प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों में गोपनीय सामग्री पहुंचाने व परीक्षा पश्चात पुनः सुरक्षित जमा करने हेतु पर्यवेक्षक की नियुक्ति करते हुए पर्याप्त मात्रा में परीक्षा केन्द्रवार पुलिस बल की व्यवस्था भी की गई हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05