छत्तीसगढ़बेमेतराराजनीतिराज्य

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर की दूरी स्थित व दाढ़ी क्षेत्र एकमात्र सीबीएसई स्कूल डीएवी जांता में आज धूमधाम से गुरु पूर्णिमा मनाया गया। विद्यालय के एक्टिविटी इंचार्ज ललित देवांगन व यामिनी मानिकपुरी के मार्गदर्शन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विभिन्न आयोजन हुए, जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, गुरु की महिमा थीम पर भाषण प्रतियोगिता, व संवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यालय के बच्चों ने गुरु के समान विषय पर विभिन्न प्रकार के प्रश्नों के उत्तर विद्यालय के सभी चारों हाउस जिसमें दयानंद हाउस, महात्मा नन्द हाउस, विवेकानंद हाउस, श्रद्धा नन्द हाउस सभी चारों हाउस के लगभग तीन सौ बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिए। प्राचार्य पीएल जायसवाल ने जानकारी साझा किया कि आज विशेष प्राथना सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें गुरु पूर्णिमा का त्योहार अपने गुरु के प्रति सम्मान, आस्था और प्रेम भाव प्रकट करने का महापर्व के बारे मे बताया व हमारे शास्त्रों में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा होता बताया। गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय, बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताया। विद्यालय में सभी ने अपने-अपने गुरुओं को नमन किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से किया गया। आज के विभिन्न आयोजन में ललित देवांगन, अखिलेश पटेल, ज्ञानेश्वर साहू, निशु गुप्ता, प्रियंका सिंह, यामिनी मानिकपुरी, रीना ठाकुर, सविता साहू, आयुषी जैन, गोविंद प्रसाद साहू, विक्रम वर्मा, लक्ष्मी सिंह,
रेणुका पटेल, मनीषा सोनी, गीता साहू, सुकदेव साहू, विजय चन्द्राकर, नरेश साहू के साथ लगभग चार सौ बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिए।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!