Advertisement

सायबर सेल एवं चौकी खण्डसरा पुलिस ने सट्टा के दो प्रकरणों में 7120 रूपये एवं सट्टा-पट्टी किया जप्त

सायबर सेल एवं चौकी खण्डसरा पुलिस ने सट्टा के दो प्रकरणों में 7120 रूपये एवं सट्टा-पट्टी किया जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – जिला पुलिस के जारी हेल्प लाईन नंबर 9479257558 पर एक व्यक्तिय से समाधान नंबर पर शिकायत प्राप्त हुआ कि क्षेत्रांतर्गत खण्डसरा बाजार चौक में आमजगह पर विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा हैं। समाधान में उक्त शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा समाधान सेल प्रभारी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं थाना प्रभारी परपोडी एवं पुलिस चौकी कंडरका को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल व एसडीओपी बेमेतरा एवं सायबर सेल नोडल अधिकारी मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 3 जुलाई को पुलिस चौकी खण्डसरा क्षेत्रांतर्गत खण्डसरा बाजार चौक में आमजगह पर विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखने की सुचना पर सायबर सेल टीम एवं पुलिस चौकी खण्डसरा स्टाफ पहुच कर शिकायत के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान दो आरोपियो को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकडा गया। आरोपीगणों
आरीफ मोहम्मद पिता राज मोहम्मद उम्र 29 साल साकिन खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा, खेवन सिंह नेताम पिता भरोसी नेताम उम्र 50 साल साकिन मोहतरा पुलिस चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा, वहीं पुलिस चौकी खण्डसरा में जुआ सट्टा का 2 प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियों के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। आरोपी के कब्जे से कुल जुमला नगदी रकम 7120 रूपये एवं सट्टा-पट्टी एवं पेन को जप्त किया गया हैं। उक्त कार्यवाही पुलिस चौकी खण्डसरा प्रभारी उप निरीक्षक डीएन सिंह, प्रधान आरक्षक खेमुराम वर्मा, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा, एश्वर्य सिन्हा एवं सायबर सेल प्रभारी सउनि अरविंद शर्मा, प्रधान आरक्षक रामेश्वर मांण्डले, आरक्षक इंद्रजीत पाण्डेय, विनोद पात्रे, राजेन्द्र जायसवाल एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47