Advertisement

शिवनाथ नदी में डूबे युवक की लाश बरामद, एनीकेट पार करते समय बाइक समेत बहा था शख्स

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शिवनाथ नदी में एक युवक कोटनी एनीकेट पार करते समय नदी में बह गया था। एसडीआरएफ और गोताखोरो की टीम ने 27 घंटे बाद मंगलवार को युवक का शव नदी से बरामद किया है। एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार से उसकी तलाश कर रही थी। इस दौरान बाइक मिल गई थी, लेकिन युवक का पता नहीं चल रहा था।

कोटनी के शिवनाथ नदी में बने एनीकेट में जलस्तर बढ़ने के कारण एनीकेट उफान पर है। पानी उफान होने के बावजूद नगपुरा निवासी विजय मिश्रा(37) अपने परिवार के साथ बाइक से जिला अस्पताल इलाज कराने गया था। वहां से दोपहर डेढ़ दो बजे के करीब वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में नगपुरा के कोटनी नदी का जल स्तर बढ़ गया था। इसके चलते उसने अपनी पत्नी को बाइक से उतार दिया और पैदल नदी का स्टाप डैम पार करने के लिए बोला। विजय अपनी बाइक से धीरे-धीरे नदी पार करने लगा। इसी दौरान अचानक बाइक का पहिया फिसल गया और विजय बाइक सहित नदी के गहरे पानी में चला गया। पति को बाइक समेत नदी में गिरता देख पत्नी ने आसपास के लोगों को आवाज दी। फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पुलिस को दी। नगपुरा चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में कर रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मौके पर एसडीआरएफ और पुलिसकर्मियों की टीम ने तीन घंटे से अधिक समय तक नदी में रेस्क्यू आपरेशन चलाया, लेकिन बाइक सवार का पता नहीं चला। काफी देर के बाद गोताखोरों को बाइक मिली। सोमवार को रात होने के चलते एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन को बंद कर दिया था। मंगलवार सुबह से टीम ने नदी में फिर तलाशी अभियान शुरू किया। लेकिन उसे मृतक की लाश शाम करीब छह बजे के आसपास नदी के भीतर पत्थर में अटकी मिली। एसडीआरएफ की तलाशी अभियान के दौरान मृतक की पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47