Advertisement

पेण्ड्रावन एवं भिंभौरी में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

पेण्ड्रावन एवं भिंभौरी में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – बेमेतरा पुलिस के द्वारा जारी हेल्प लाईन नंबर 9479257558 पर एक व्यक्तिय से समाधान नंबर पर शिकायत प्राप्त हुआ कि थाना परपोडी क्षेत्रांतर्गत ग्राम पेण्ड्रावन एवं पुलिस चौकी कंडरका क्षेत्रांतर्गत ग्राम भिंभैरी में अवैध रूप से शराब बिक्री करता हैं। समाधान में उक्त शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा समाधान सेल प्रभारी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं थाना प्रभारी परपोडी एवं पुलिस चौकी कंडरका को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल व एसडीओपी एसडीओपी बेरला मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 2 जुलाई को थाना परपोडी क्षेत्रांतर्गत ग्राम पेण्ड्रावन एवं पुलिस चौकी कंडरका क्षेत्रांतर्गत ग्राम भिंभैरी में थाना परपोडी एवं पुलिस चौकी कंडरका पुलिस स्टाफ पहुंच कर शिकायत के आधार पर चेकिंग किया गया, चेकिंग के दौरान लोगों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर आरोपी पुष्पराम ऊर्फ रामकौशल पिता संतु उम्र 25 साल साकिन पेण्ड्रावन थाना परपोडी जिला बेमेतरा एवं बाबूलाल ध्रुव पिता पुनऊ राम ध्रुव साकिन भिंभौरी पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरुद्ध धारा 36(c) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं। उपरोक्त कार्यवाही में समाधान सेल एवं थाना परपोडी एवं पुलिस चौकी कंडरका स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47