Advertisement

अस्तित्व पर संकट मंडराया तो भाजपा को छत्तीसगढ़ की संस्कृति याद आई : कांग्रेस

रायपुर । भाजपा कार्यालय में छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की व्यवस्था और निमंत्रण पत्र में माता कौशल्या की धरा का उल्लेख होने पर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यह भूपेश बघेल सरकार की सफलता है जो भाजपा 15 साल तक छत्तीसगढ़ की संस्कृति का विरोध करती थी आज वह भी जय छत्तीसगढ़ का नारा लगाने को मजबूर है। 15 साल के रमन भाजपा शासनकाल के दौरान छत्तीसगढ़ के संस्कृति, परंपरा, तीज, त्यौहार को कुचला गया था, माता कौशल्या को भुला दिया गया था। अस्तित्व पर संकट मंडराया तो भाजपा को माता कौशल्या और छत्तीसगढ़िया संस्कृति की याद आने लगी है, 15 साल तक भाजपा ने इधर झांका भी नहीं था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आज भाजपा कार्यालय को छत्तीसगढ़िया संस्कृति से सजाना और छत्तीसगढ़ी व्यंजन की व्यवस्था करना रमन सरकार के दौरान जो छत्तीसगढियों का जो अपमान हुआ था उसको छत्तीसगढ़ की जनता भूली नहीं है। रमन सरकार के दौरान जब अमित शाह छत्तीसगढ़ आते थे तब उनके लिए नाश्ता में फाफड़ा और गुजराती व्यंजनों की व्यवस्था की जाती थी। आज भाजपा कार्यालय में अमित शाह के लिए छत्तीसगढ़ के व्यंजन ठेठरी खुरमी, चिल्ला, फरा सहित छत्तीसगढ़ी व्यंजन की व्यवस्था की जा रही है। अमित शाह भी छत्तीसगढ़ी व्यंजन पकवान खाने मजबूर हुए हैं, यह भूपेश बघेल सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ियावाद को बढ़ाने की गई काम का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढ़ाया है, देश में गौरव बढ़ा है। छत्तीसगढ़ की बेटी माता कौशल्या, भांचा श्री राम की सेवा की गई है और छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, परंपरा, तीज, त्यौहार, खान-पान, रहन-सहन, बोली भाखा को सँवारने का जो काम किया है आज प्रदेश का हर वर्ग इसे खुद को गौरवान्वित महसूस करता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47