Advertisement

BREAKING : मुख्यमंत्री बघेल की कैबिनेट की बैठक शुरू, सीएम ने उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है, मुख्यमंत्री बघेल ने केबिनेट की बैठक शुरू होने के पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।बता दें कि डिप्टी सीएम के रूप में टीएस सिंहदेव की नियुक्ति के बाद यह पहली बैठक है। कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ के एक लाख से ज्यादा संविदा, दैनिक वेतनभोगी और अनियमित कर्मचारियों को आज कैबिनेट की बैठक में नियमितीकरण की सौगात मिल सकती है। राज्य के कर्मचारियों और युवाओं के साथ सभी वर्ग की नजर है, क्योंकि राज्य सरकार नियमितीकरण के मुद्दे पर फैसला कर सकती है। कैबिनेट में पहले अनुपूरक बजट की मंजूरी दी जाएगी। पहला अनुपूरक बजट तीन करोड़ के आसपास के होने का अनुमान है। इसमें नियमितीकरण और कर्मचारियों के महंगाई व गृह भाड़ा भत्ते के लिए प्रावधान हो सकता है। इसके अलावा संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल सकती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47