Advertisement

गरियाबंद : बंद ऋतु में मत्स्याखेट प्रतिबंध की हो रही सतत निगरानी

गरियाबंद : बंद ऋतु में मत्स्याखेट प्रतिबंध की हो रही सतत निगरानी

सिकासार जलाशय में बंद ऋतु में नहीं हो रहा मत्स्याखेट: सहायक संचालक मछलीपालन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मछलीपालन विभाग द्वारा 16 जून से 15 अगस्त को बंद ऋतु घोषित कर मत्स्याखेट पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। यह अवधि मछलियों का प्रजनन काल होता है। इस दौरान मछलियों के प्रजनन से उनकी संख्या में बढ़ोतरी होती है। सहायक संचालक मछलीपालन विभाग मधु खाखा ने बताया कि इस अवधि में मत्स्याखेट प्रतिबंध की सतत निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सिकासार जलाशय में बंद ऋतु में मत्स्याखेट की शिकायत निराधार है। विभागीय जांच करने पर पाया गया कि सिकासार जलाशय को मेसर्स गणेश कंस्ट्रक्शन द्वारा 10 वर्षीय लीज पर लिया गया है। उनके द्वारा बंद अवधि में मत्स्याखेट कार्य नहीं किया जा रहा है। सहायक संचालक ने बताया कि 16 जून से 15 अगस्त तक बंद ऋतु में मत्स्याखेट प्रतिबंध का पूर्णतः पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में मत्स्याखेट करने का मामला संज्ञान में होने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47