Advertisement

मोदी सरकार ने देश को 50 साल पीछे धकेला : प्रेम नागेश

रिपोर्टर-शेखरचंद चक्रधारी गरियाबंद

2014 में भारत दुनिया की 4 थी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश था जिसकी तुलना चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस से होती थी आज अर्थव्यवस्था के मामले हमारा देश 164 नंबर पर है और तुलना नेपाल और बंगलादेश से हो रही है।

प्रेम नागेश ने मोदी सरकार पर देश की अर्थव्यस्था को तबाह करने का आरोप लगाया। नोटबंदी, जीएसटी की जटिलता 12 करोड़ लोगों को बेरोजगारी, स्किल डेवलपमेंट योजना, प्रधानमत्री मुद्रा योजना, आत्मनिर्भर योजना की हवा निकल चुकी है। 100 स्मार्ट सिटी धरातल में कहीं नजर आती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मोदी सरकार ने एक भी सरकारी कंपनी खड़ी नहीं की बल्कि स्थापित सरकारी कंपनियों को बेचने का बस कार्य किया है। l प्रेम ने आगे कहा कि मोदी सरकार के 7 वर्षो के कार्यकाल में 6 लाख से अधिक भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ अन्य देशों की नागरिकता ले ली है। मोदी सरकार में सिर्फ हम दो हमारे दो की नीतियों के तहत चंद उद्योगपतियों को ही मुनाफा हुआ है।

गरीब व्यक्ति और गरीब होता गया है। देश पर जो कर्जा पिछले 70 वर्षों में था। उतना ही कर्जा मोदी सरकार ने पिछले 7 वर्षों में कर लिया है। इस दौरान एक भी उद्योग खोल भी नहीं पाई।

कोरोना की दूसरी लहर ने मोदी सरकार की तैयारी की पोल खोल कर रख दी है मोदी सरकार गोदी मीडिया के भरोसे चल रही है आम जनमानस में मोदी सरकार की नीतियों को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47