
कोतवाली पुलिस ने 18 पौवा देशी शराब किया जप्त
बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी बेमेतरा मानोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। जिसके तहत 6 जुलाई को अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। थाना बेमेतरा के ग्राम बहेरघट निवासी आरोपी गंगाराम यादव पिता भुखमर्रा यादव उम्र 50 साल से कुल 18 पौवा मसाला शराब एवं नगदी रकम 330 रूपये को जप्त कर कार्यावाही किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, सउनि रेशमलाल भास्कर, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, आरक्षक मुकेश माहिरे, मनीष मिश्रा, राहुल यादव एवं अन्य स्टाफ शामिल थे।











