Advertisement

सायबर सेल एवं चंदनू पुलिस ने 90 पौवा देशी व अंग्रेजी शराब किया जप्त

सायबर सेल एवं चंदनू पुलिस ने 90 पौवा देशी व अंग्रेजी शराब किया जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, सायबर सेल नोडल अधिकारी एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। जिसके तहत 6 जुलाई को थाना चंदनू क्षेत्र के ग्राम कटाई में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु अपने घर सामने परछी रूपी कोठा में शराब रखने का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं। आरोपी चौवन निषाद पिता दुकाली निषाद उम्र 52 साल साकिन कटई थाना चंदनू से 86 पौवा देशी मशाला शराब एवं 9 पौवा अंग्रेजी शराब, कुल जुमला 90 पौवा देशी मसाला/अंग्रेजी शराब कीमती 10540 रूपये जप्त कर कार्यावाही किया गया हैं। उपरोक्त कार्यवाही थाना प्रभारी चंदनू उप निरीक्षक सुरेश कश्यप, सउनि राजेश ठाकुर, सायबर सेल प्रभारी सउनि अरविन्द शर्मा एवं प्रधान आरक्षक रामेश्वर मांडले, अजय बंजारे, आरक्षक विनोद पात्रे, इंद्रजीत पांडेय, राजेश ध्रुव एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47