Advertisement

लातेहार से अगवा दो दलित लड़कियों से कई दिनों तक गैंगरेप, पुलिस ने कराया मुक्त, चार आरोपी गिरफ्तार

लातेहार से अगवा दो दलित लड़कियों से कई दिनों तक गैंगरेप, पुलिस ने कराया मुक्त, चार आरोपी गिरफ्तार

रांची, झारखंड के लातेहार जिले से दलित समुदाय की दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर उनके साथ कई दिनों तक गैंगरेप की शर्मनाक वारदात हुई है। इन दोनों को गढ़वा जिले में एक कमरे में कैद कर दिया गया था, जहां लगभग एक सप्ताह तक हर रोज कई बार उनका रेप किया गया। पुलिस ने दोनों लड़कियों को मुक्त करा लिया है। अब तक चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

लड़कियां लातेहार जिले के बरवाडीह की रहने वाली हैं। आठ दिन पहले दोनों घर से लापता हो गई थीं। इस संबंध में बच्चियों के परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने एसआईटी का गठन कर उसे जांच का जिम्मा सौंपा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बच्चियों का अपहरण कर उन्हें गढ़वा ले जाया गया है। पुलिस की टीम ने गढ़वा पहुंचकर उन्हें मुक्त कराया। चार आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार, उन्हें एक कमरे में कैद रखा गया था। उन्हें बाहर निकलने नहीं दिया जाता था। इस घर में दिन में कई लोग आते और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता।

इस संबंध में एसडीपीओ दिलू लोहरा ने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड अजय केशरी है। उसके साथ पुलिस ने आशीष कुमार, कुणाल कुमार और ऋतिक नारंग को गिरफ्तार किया है।

लातेहार जिले के चंदवा में बीते अप्रैल महीने में भी हाका गांव में एक दलित नाबालिग से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। उस मामले में भी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47