Advertisement

नपं बेरला में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

नपं बेरला में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

पार्षद, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों सहित महिला समूह हुए शामिल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – नगर पंचायत बेरला की सफ़ाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ‘विशेष स्वच्छता अभियान’ लगातार चलाया जा रहा हैं। जिसके तारतम्य में आज सुबह 7 बजे से वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में स्थित मुख्य मार्ग तथा नाली की सफ़ाई तथा प्लॉगिंग की गई। साथ ही वार्ड का भ्रमण भी किया गया। वार्ड भ्रमण के दौरान मार्ग में निर्माण एवं विध्वंश अपशिष्ट मलबा (सी एंड डी वेस्ट) दिखने पर नगर पंचायत अधिकारी के द्वारा नाराज़गी जाहिर की गई तथा इसे तत्काल हटाने निर्देशित किया गया। शनिवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी वनिष दुबे ने वार्ड में चल रहें कचरे का डोर टू डोर कलेक्शन का भी जायजा लिया गया। अंत मे मणिकंचन केंद्र कम्पोस्ट शेड तथा एफएसटीपी का निरीक्षण कर सम्बन्धितों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। विशेष स्वच्छता अभियान को सप्ताह में 3 दिन आवश्यक रूप में कराए जाने कार्ययोजना तैयार किया गया हैं, जिस हेतु प्रत्येक क्षेत्र के लिए प्रभारी की नियुक्ति कर जिम्मेदारी दिया गया हैं। उक्त अभियान के माध्यम से नागरिकों को अभियान में जोड़कर शहर को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी निभाने अपील करने निर्देश दिया गया हैं। अभियान में नगर पंचायत बेरला के पार्षद प्रमोद, राजेश दुबे, श्रीमती लक्ष्मीलता वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, उप अभियंता मयंक राठौड़, ओमप्रकाश शाकार, विपुल चौबे, अरुण चतुर्वेदी, रामसेवक शर्मा, खेमराज साहू, वार्ड के महिला स्व सहायता समूह के सदस्यगण, स्वच्छता दीदियाँ, सफाई कर्मचारियों एवं नागरिकों ने भाग लिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47