छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur : स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों के पदोन्नति करने हेतु मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापनः प्रदेश महामंत्री, आनंद सिंह यादव……..

स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों के पदोन्नति करने हेतु मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापनः प्रदेश महामंत्री, आनंद सिंह यादव……..

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर के नव निर्मित भवन के लोकार्पण समारोह कार्यक्रम के दौरान छत्त्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा सरगुजा के प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव के नेतृत्व में माननीय अमरजीत भगत खाद्य एवं सांस्कृतिक मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ शासन को  ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें लेख है कि संगठन को स्वास्थ्य विभाग के नियमित लिपिक वर्गीय कर्मचारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रदेश के शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों में शासन के निर्देशनुसार निरंतर कर्मचारियों की विभागीय पदोन्नति किया जा रहा है किन्तु, संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, अम्बिकापुर, सरगुजा संभाग का पत्र क्र./241/स्था./2023, दिनांक 04.05.2023 के द्वारा संचालक स्वास्थ्य सेवायें छत्तीसगढ़ रायपुर जी से विभागीय पदोन्नति हेतु आरक्षण के संबंध में मार्गदर्शन मांगा गया था।
जिसके तहत् संचालक स्वास्थ्य सेवायें छत्तीसगढ़ नया रायपुर का पत्र पृ.क्र./स्था.अवि./197/2023/483 रायपुर, दिनांक 06.06.2023 के द्वारा अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मंत्रालय नया रायपुर, छत्तीसगढ़ से विभागीय पदोन्नति में आरक्षण का प्रावधान रहेगा के संबंध में मार्गदर्शन चाही गई है। जो आज दिनांक तक कार्यवाही नहीं की गई है। स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों के कई वर्षों से पदोन्नति नहीं किये जाने से कर्मचारियों की आर्थिक छति हो रहा है। इस चर्चा के दौरान माननीय खाद्य एवं संस्कृति मंत्री जी द्वारा शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपते समय प्रदेश महामंत्री, जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव, कार्य कारी संभागीय अध्यक्ष दिनेश कश्यप, जिला सचिव संजय यादव, उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष दुबे, तहसील अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, संगठन सचिव सुरेश गायकवाड़ उपस्थित थे।
e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!