Advertisement

सायबर सेल एवं सिटी कोतवाली पुलिस ने दो जुआरियों से 57080 रूपये व दो मोटर सायकल किया जप्त

सायबर सेल एवं सिटी कोतवाली पुलिस ने दो जुआरियों से 57080 रूपये व दो मोटर सायकल किया जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, सायबर सेल नोडल अधिकारी एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर कार्यवाही की जा रही हैं। थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस को 7 जुलाई को क्षेत्रांतर्गत कोबिया शराब भट्ठी के पीछे आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहें हैं की सुचना पर सायबर सेल बेमेतरा एवं सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम पहुंच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही कर पांच जुआडियों को पकड़ा गया। थाना सिटी बेमेतरा में जुआ का 1 प्रकरण दर्ज कर 5 जुआडियों के विरूद्ध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों अशोक वर्मा पिता शिव सिंह वर्मा उम्र 38 साल साकिन करचुवा चौकी खण्डसरा, रविचन्द्र सतनामी पिता लक्खी सतनामी उम्र 48 साल साकिन घोटमर्रा चौकी देवरबीजा, एवन कुमार पिता चिनीलाल सतनामी उम्र 33 साल साकिन सांकरा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर, संतोष पाटले पिता भागीरथी उम्र 40 साल साकिन अकलतरा थाना सिमगा, रामेश्वर बंजारे पिता पंचूराम बंजारे उम्र 38 साल साकिन मांडर थाना सिमगा के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 57080 रूपये, दो मोटर सायकल कीमती लगभग 80000 रूपये कुल जुमला 137080 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया हैं। उक्त कार्यवाही थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, सायबर सेल प्रभारी सउनि अरविंद शर्मा, सउनि संतोष ध्रुर्वे, प्रधान आरक्षक रामेश्वर मांण्डले, आरक्षक इंद्रजीत पाण्डेय, विनोद पात्रे, राजेन्द्र जायसवाल, राजेश ध्रुव, रामगोपाल निषाद एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47