Advertisement

नगर पंचायत बेरला में प्रधानमंत्री आवास योजना के 60 फीसदी आवास पूर्ण

सफलता की कहानी

नगर पंचायत बेरला में प्रधानमंत्री आवास योजना के 60 फीसदी आवास पूर्ण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – जिलें के नगर पंचायत बेरला में राज्य शासन द्वारा अभी तक 761 आवास विभिन्न डीपीआर में स्वीकृत किये गए हैं, जिसमें अभी तक 449 आवास पूर्ण किये जा चुके हैं। नगर पंचायत बेरला में प्रधानमंत्री आवास योजना के 60 फीसदी आवास पूर्ण हो चुके हैं। माह जुलाई के अंत तक 25 आवास निर्माण कार्य भई पूरा हो जाएगा। आवास पाकर हितग्राही काफी खुश हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में वित्तीय वर्ष 2022-23 के मार्च में 231 आवास मार्च में स्वीकृति प्राप्त होने के बाद प्रारम्भ किये गए हैं। जिससे आवास निर्माण में लगातार प्रगति आ रही हैं और वर्तमान में 193 आवास फाउंडेशन, लिंटल एवं रूफ लेवल में चल रहे हैं। आवास पूर्ण उपरान्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा पूर्ण आवास धारकों को आवास वृक्षारोपण के लिए पौधे भी उपलब्ध कराया जा रहा हैं। जिससे उन्हें यादगार के तौर पर रोपित कर सोशल मीडिया में दिखाया गया हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार कुल आवास में 449 आवास पूर्ण किये गए हैं, जिसमें आज तक बारह करोड़ चार लाख की राशि का भुगतान किया जा चुका गया हैं। भुगतान लंबित नहीं होने से शासन की महती योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो रहा हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी वनीष दुबे ने बताया कि माह जुलाई में लगभग 25 आवास पूर्ण हो जाएंगे, इसके साथ ही जिन्होंने आवास प्रारंभ नहीं किया हैं, उनसे चर्चा कर प्रारम्भ करने प्रेरित किया जा रहा हैं। नगरीय प्रशासन के सचिव डॉ. अय्याज तंबोली एवं कलेक्टर पीएस एल्मा के मार्गदर्शन में लगातार आवास निर्माण में प्रगति प्रदान किया जा रहा हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47