छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

डीएसपी एवं चौकी मारो द्वारा पुटपुरा एवं बेवरा में लगाया गया जन चौपाल एवं समाधान शिविर

डीएसपी एवं चौकी मारो द्वारा पुटपुरा एवं बेवरा में लगाया गया जन चौपाल एवं समाधान शिविर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल मार्गदर्शन में थाना, चौकी प्रभारियों के द्वारा जन चौपाल एवं समाधान शिविर लगाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत 11 जुलाई को डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं पुलिस चौकी मारो प्रभारी सउनि राजेन्द्र कश्यप व अन्य स्टाफ चौकी मारो क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुटपुरा एवं बेवरा में ग्रामीणों को किसी भी अज्ञात व्यक्ति के फोन कॉल पर विश्वास न करने, किसी भी अंजान लिंक अथवा बारकोड को स्कैन न करने, किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपना बैंक से संबंधित कार्ड डिटैल, ओटीपी, पिन, पासवर्ड न बताने एवं अन्य साइबर क्राइम से बचने और यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा करने से व्यक्तिगत, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से होने वाले नुकसान, साथ ही युवा वर्ग के भविष्य में पड़ने वाली प्रभाव से अवगत कराया गया। लोगो को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाये और इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया तथा मोबाईल गुम लिंक व हमर बेटी हमर मान के संबंध में जानकारी दिया गया। समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479257558 देकर अपनी समस्या एवं शिकायत की जानकारी तुरंत पुलिस को देने हेतु सलाह दी गई। साथ ही ग्रामवासियों से गांव के समस्या संबंधी चर्चा कर मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं पुलिस चौकी मारो प्रभारी सउनि राजेन्द्र कश्यप व अन्य स्टाफ एवं ग्राम पुटपुरा एवं बेवरा के वरिष्ठ व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!