Advertisement

हाईवे ढाबा संचालक से 13 पौवा देशी शराब जप्त

हाईवे ढाबा संचालक से 13 पौवा देशी शराब जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं, जिसके तहत 12 जुलाई को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में कारेसरा चौक के पास हाईवे ढाबा संचालक के द्वारा अपने हाईवे ढाबा के सामने एक स्कुटी में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री करने का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं। आरोपी दिलेश्वर साहू पिता श्रीराम साहू उम्र 26 साल साकिन कारेसरा से कुल 13 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1040 रूपये एवं बिक्री रकम 400 रूपये, कीमती 1440 रूपये एवं स्कुटी मोटर सायकल जप्त कर कार्यावाही किया गया हैं।
ज्ञात हो कि विगत 11 जुलाई को थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा के द्वारा ढाबा संचालकों की बैठक लेकर उपस्थित सभी ढाबा संचालको को अपने ढाबा में शराब न पिलाने व अवैध शराब बिक्री नही करने के संबंध में समझाईश दी गई थी। साथ ही ढाबा संचालको को कहा गया था कि यदि किसी भी ढाबा में अवैध शराब बिक्री एवं शराब पिलाने की शिकायत मिलती हैं तो ढाबा संचालकों के उपर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उक्त बैठक में हाईवे ढाबा संचालक दिलेश्वर साहू भी उपस्थित था, परंतु इनके द्वारा निर्देशों का अवहेलना कर अवैध शराब बिक्री जारी रखना पाये जाने पर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवही किया गया हैं। उपरोक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, नोहर यादव, आरक्षक रामगोपाल निषाद, धनेश लहरे, रमन चंद्राकर एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47