Advertisement

आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के द्वारा 41 छात्राओं को निः शुल्क सायकिल वितरित किया गया।

आदित्येश्वर शरण सिंहदेव द्वारा 41 छात्राओं को निः शुल्क सायकिल वितरित किया गया।

अंबिकापुर: सरस्वती सायकिल वितरण योजना अंतर्गत आज पुलिस लाईन स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव द्वारा 41 छात्राओं को निः शुल्क सायकिल वितरित किया गया।सायकिल वितरण समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अपनी पत्नी श्रीमती त्रिशाला सिंहदेव के साथ आये थे।

गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के बी पी एल वर्ग के छात्राओं को इस उद्देश्य से कि शिक्षा ने उनका रुझान बना रहे, उन्हें निःशुल्क सायकिल देती है।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुलिस लाईन की प्रिंसिपल श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव ने बताया कि 9वी प्रवेश करने वाली स्कूल की ऐसी 41 छात्राओं का चयन किया गया था, जिन्हे सायकिल वितरित किया गया। सायकिल वितरण के पूर्व आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने अपनी पत्नी के साथ माँ सरस्वती के फ़ोटो के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने स्कूली छात्राओं से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना। आज के कार्यक्रम में उनके साथ अम्बिकापुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमंत सिन्हा,अजय सिंह, हिमांशु जायसवाल, शुभम जायसवाल, सिद्धार्थ सिंह आदि मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47