Advertisement

बच्चे माता-पिता गुरुजनों का करें सम्मान शाला प्रवेश उत्सव पर बोली लक्ष्मी रजवाड़े

बच्चे माता-पिता गुरुजनों का करें सम्मान शाला प्रवेश उत्सव पर बोली लक्ष्मी रजवाड़े

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही/विश्रामपुर -विद्यार्थी अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का आज्ञा का पालन करें और आशीर्वाद लेकर आगे बढ़े उनका लक्ष्य अवश्य पूर्ण होगा
यह बातें लक्ष्मी राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य एवं जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा सूरजपुर अपने जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर कला के प्राथमिक शाला में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में बतौर अतिथि के आसंदी से विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं।
शाला प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक पंचायत शिव सिंह एवं उनके स्टाफ के द्वारा किया गया। जिसमें सर्वप्रथम नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर सभी नव प्रवेशी बच्चों को कॉपी किताब वितरण किया गया, इस प्रवेश उत्सव में बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। शाला प्रवेश उत्सव को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आगे कहा कि प्रतिदिन स्कूल अनिवार्य रूप से आना है और स्कूल में आकर पूरे मन से पढ़ाई में ध्यान देना है शिक्षक शिक्षिकाएं जो भी बताएं वह सभी को एकाग्र मन से आत्मसात करना है और साथ ही साथ हम यहां जो शिक्षा ग्रहण करते हैं ,उसमें संस्कार भी सीखना है, संस्कार आप सभी के दिनचर्या में ही सम्मिलित है जैसे सही समय पर उठना, सही समय पर नित्य क्रिया कर लेना, सही समय पर तैयार होकर अपने बड़ों का आशीर्वाद लेकर स्कूल तक जाना, साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना स्कूल में आने के बाद शिक्षकों के आज्ञा का पालन करना अर्थात समस्त प्रकार से अनुशासन में रहने की आदत बनाएं क्योंकि आपका इसी विद्यार्थी जीवन का सही आदत आपके असल जीवन में काम आने वाला है। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच बच्चों के अभिभावक गण सहीत स्कूल के शिक्षक गण उपस्थित थे ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47