Advertisement

डिलीवरी बॉय से लूटपाट करने वाले तीन अपराधी धराये

जोमैटो और स्विगी के जरिये खाने का ऑर्डर करते थे और डिलीवरी देने आये डिलीवरी बॉय से लूटपाट करते थे अपराधी

राजधानी रांची में डिलीवरी बॉय से लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया.पुलिस ने इस मामले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया. वही एक नाबालिग आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है. एक अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी दूर है. ये लोग जोमैटो और स्विगी के जरिये खाने का ऑर्डर देते थे. और जब डिलीवरी बॉय खाना लेकर इनके ठिकाने पर जाते थे तो उसे लूट लिया जाता था.
रांची के पुनदाग ओपी इलाके में हाल के दिनों में जोमैटो और स्विगी के डिलीवरी बॉय लगातार लूट की वारदात सामने आ रही थी. पुलिस ने इस सिलसिले में एक टीम गठन कर छानबीन शुरू की, तो गिरोह का खेल सामने आ गया.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक सदस्य फिलहाल पुलिस गिरफ्त से दूर है.

मामले की जानकारी देते हुए पुनदाग ओपी प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि यह गिरोह हाल के दिनों लगतार फ़ूड डिलीवरी बॉय से लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था. गिरोह के लोग पहले खाने का आर्डर देते थे और सुनसान इलाके में बुलाकर डिलीवरी बॉय से हथियारनुमा वस्तु का इस्तेमाल कर लूटपाट किया करते थे.
पुलिस गिरफ्त में आए तीनों आरोपी की पहचान मनीष स्वांसी, नीलेश प्रवीण एक्का और एलिस उरांव के रूप हुई है. जबकि इनका साथी रवि पुलिस की गिरफ्त से दूर है. इन सभी आरोपियों की उम्र 19 से 20 वर्ष के आस-पास है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47