Advertisement

आदित्येश्वर सिंहदेव के मार्गदर्शन पर जिलाध्यक्ष अजय सिंह के अध्यक्षता में जिला यूथ कांग्रेस सरगुजा के नवीन कार्यकारिणी की बैठक :स्वर्णिम शुक्ला

आदित्येश्वर सिंहदेव के मार्गदर्शन पर जिलाध्यक्ष अजय सिंह के अध्यक्षता में जिला यूथ कांग्रेस सरगुजा के नवीन कार्यकारिणी के बैठक का कार्यक्रम दिनांक 06-06-2021 को जिला कांग्रेस कार्यालय कोठीघर में आयोजित किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य नवीन कार्यकारिणी का आपसी परिचय के साथ साथ बढ़ती महँगाई के मुद्दे पर चर्चा किया गया।
जैसा कि शहरवासियों को ज्ञात है कि देश मे महँगाई का लहर कोरोना के लहर से भी तेज चल रहा है, आमजन महँगाई की मार से हताश है इसी मुद्दे को यूथ कांग्रेस के बैठक में मुख्य बिंदु बनाकर चर्चा किया गया। महँगाई के साथ साथ देश मे बेरोजगारी भी चरम पर है बेरोजगार युवाओं की आवाज बनकर सदैव ही यूथ कांग्रेस कार्यरत रहा है। इन्ही सारी समस्याओं को मद्दे नजर रखते हुए नवीन कार्यकारिणी को वार्ड स्तर पर समस्या समाधान एवं यूथ कांग्रेस सदस्यता विस्तार पर जोर देने को कहा गया। साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर भी इन्ही मुद्दे से निजात पाने के लिए विभिन्न आयोजन के संबंद में चर्चा किया गया। टीकाकरण के लिए भी सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने का समझाई दिया गया। बैठक में मौजूद रहे विरेन्द्र सिंह देव ,दिनेश शर्मा,स्वर्णिम शुक्ला,अविनाश शुक्ला,विशाल सिंह ,देवब्रत गुप्ता(देवा), दिलीप मिंज,आकाश यादव ,मकसूद हुसैन , सुरेन्द्र गुप्ता , वैभव पांडेय,प्रकाश ठाकुर, उत्कर्ष पांडेय एवं अन्य कार्यकर्ता।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47