Advertisement

जागरूकता के साथ जयनगर पुलिस ने राहगीरों में बांट रही है मास्क

जागरूकता के साथ जयनगर पुलिस ने राहगीरों में बांट रही है मास्क

विश्रामपुर – कोरोना संक्रमण से नागरिकों को बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा के निर्देश पर जिले की पुलिस इन दिनों बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों में आने-जाने वालों लोगों के विरूद्व चालानी कार्यवाही में प्रशासन की टीम को पूर्ण सहयोग करते हुए जरूरत मंदों को संक्रमण से बचाने मास्क का वितरण भी कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)


आज युवा थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान ने सार्वजनिक स्थान जहां पर लोग बिना मास्क आवाजाही कर रहे है ऐसे लोगों के विरूद्व चलानी करवाई के साथ साथ मास्क वितरण भी किया जा रहा है । थाना प्रभारी दीपक पासवान जयनगर ने कई जगहों पर मजदूरों, बुजुर्गो सहित जरूरत मंदों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनने की समझाईश दी और उन्हें मास्क का वितरण किया।
*मास्क लगाना, समाजिक दूरी का पालन करना ही समझदारी है पुलिस अधीक्षक*
पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव सहित मास्क पहनने, हाथ धोने व सामाजिक दूरी बनाए रखने गांवों तथा शहरों में जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं इसके अलावा मास्क भी बांटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वायरस से बचने के लिए सबको मास्क अनिवार्य रूप से पहनना चाहिए तथा आपसी दूरी रखनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर लोग सावधानी बरतें, कोरोना को हल्के में न लें और अधिक से अधिक सावधानियां बरते ताकि कोरोना से बचा जा सके।
उक्त अभियान में एएसआई देवनाथ चौधरी, प्रधान आरक्षक ऐसन पाल व जयनगर सचिव किरण कुमार सक्रिय रहे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05